रायबरेली: आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आटा पिसवाने गई किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में किशोरी को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीते …

रायबरेली। आटा पिसवाने गई किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में किशोरी को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीते शनिवार की शाम को आटा चक्की पर गेंहू पिसाने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।

वहीं रविवार को जिला अस्पताल से किशोरी के साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई तो परिवार के होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोरी के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। बताते हैं कि किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया गया। इसकी जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अरोपी युवक साहुल पाल को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि सीओ और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता