पीलीभीत: नहर की पटरी से आम के पेड़ काटने में 4 पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दियोरिया कला, अमृत विचार। 14 अक्टूबर की रात नहर की पटरी से आम का पेड़ काटकर गायब कर दिया गया था। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी और वन विभाग ने मामले की जांच की। इसके बाद सींचपाल समेत चार लोगों के विरुद्ध वन क्षेत्राधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज की है। चार दिन पहले गाँव बसेंगा …

दियोरिया कला, अमृत विचार। 14 अक्टूबर की रात नहर की पटरी से आम का पेड़ काटकर गायब कर दिया गया था। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी और वन विभाग ने मामले की जांच की। इसके बाद सींचपाल समेत चार लोगों के विरुद्ध वन क्षेत्राधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज की है।

चार दिन पहले गाँव बसेंगा के समीप नहर की पटरी से आम का पेड़ काटकर गायब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। मुखबिर ने एसडीएम बीसलपुर को मामले की सूचना दी। एसडीएम ने लेखपाल और वन विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर भेजी। 15 अक्टूबर को दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कर बरेली रोड पर स्थित एक आरा मशीन पर काटे हुए आम के पेड़ की कुछ लकड़ी बरामद कीं।

एसडीएम ने वन रेंजर वीके गुप्ता को अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए। उनके अनुपालन में वन रेंजर वीके गुप्ता ने नहर के क्षेत्रीय सींच पाल बलराम सिंह, लकड़ी ठेकेदार दियोरिया निवासी इमरान, सुरेश चन्द्र और बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी आरा मशीन मालिक यूनुस को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। कुछ अज्ञात भी इस मामले में वांछित हैं। इनकी जांच की जा रही है। सींचपाल बलराम सिंह ने बताया है कि दो माह पहले आंधी और बारिश की वजह से नहर के समीप एक आम का पेड़ जड़ से गिर गया था।

उससे राहगीरों को निकलने में अवरोध उत्पन्न हो रहा था। आस-पास के लोगों के अनुरोध पर अपने विभाग के एसडीओ और जेई के कहने पर उन्होंने गिरे हुए पेड़ को कटवाकर दियोरिया निवासी नवीन सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया था। उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई थी।

संबंधित समाचार