पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि देने हल्द्वानी में जुटे कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की पुण्यतिथि और जयंती के मौके पर हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा उत्तराखंड के लिए किए गए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की पुण्यतिथि और जयंती के मौके पर हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा उत्तराखंड के लिए किए गए कार्य को याद किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एनडी तिवारी का जीवन लोगों के लिए समर्पित रहा, उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए कार्य किया। जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता, लोकतंत्र में विश्वास करने वाले नेता होने के साथ ही वह विनय शील और हिमालय की तरह उनका पूरा स्वरूप था। जिसे लोग आजीवन भर याद रखेंगे। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि यूथ कांग्रेस की राजनीति से लेकर कांग्रेस की मुख्य राजनीति तक एनडी तिवारी अहम योगदान रहा है।

 

संबंधित समाचार