दस निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को जारी किया गया नोटिस, वसूल रहे थे अधिक फीस
लखनऊ। इस बार निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में फीस बढ़ोत्तरी पर रोक लगायी गयी है, उसके बाद भी निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों की मनमानी सामने आ रही है। छात्रों से अधिक फीस वसूली का खेल किया जा रहा है। ऐसे में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इसका संज्ञान लेते हुए दस निजी संस्थानों को नोटिस जारी कर …
लखनऊ। इस बार निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में फीस बढ़ोत्तरी पर रोक लगायी गयी है, उसके बाद भी निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों की मनमानी सामने आ रही है। छात्रों से अधिक फीस वसूली का खेल किया जा रहा है। ऐसे में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इसका संज्ञान लेते हुए दस निजी संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि 14 सितम्बर से प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन काउंसलिंग जारी है। लगातार निजी पॉलिटेक्निक के विरुद्ध शिकायत आ रहीं थीं कि काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद भी निजी कॉलेज तय शुल्क से कई गुना ज्यादा फीस मांग रहे हैं।
इसी को देखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने सीट आवंटन करा चुके छात्रों को विकल्प दिया है कि यदि सीट आवंटन के बाद निजी कॉलेज निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क की मांग करते हैं तो ऐसे छात्र जनपदों में स्थापित सहायता केन्द्रों के रुप में स्थापित राजकीय एवं अनुदानित पॉलिटेक्निक में निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। सहायता केन्द्रों की सूची jeecup.nic.in पर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि जब काउंसलिंग शुरू हुई है तब से निजी संस्थानों में ज्यादा शुल्क मांगने की शिकायते आ रही हैं।
