कानपुर: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर परिजनों को पीटा, केस दर्ज
कानपुर। नौबस्ता में दशहरा पर मेला देखकर मां के साथ घर लौट रही युवती से इलाके के युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपित ने युवती, उसकी मां और भाई से मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नौबस्ता इलाके की रहने वाली पीड़ित …
कानपुर। नौबस्ता में दशहरा पर मेला देखकर मां के साथ घर लौट रही युवती से इलाके के युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपित ने युवती, उसकी मां और भाई से मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नौबस्ता इलाके की रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि शुक्रवार को वह मां के साथ घर लौट रही थी। मोहल्ले में रहने वाला हर्षित शुक्ला रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध किया तो जातिसूचक गालियां देते हुए पीटा। शोर सुनकर पीछे से आ रहे मां व भाई ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। इस पर नौबस्ता थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट में रिपेार्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
