कांग्रेस का बड़ा ऐलान, यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि ‌महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि प्रियंका गांधी मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि ‌महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि प्रियंका गांधी मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव का काम महिलाएं ही कर सकती हैं।

सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनका बस चलता तो वह महिलाओं को 50 फीसदी टिकट देतीं, लेकिन प्रदेश कांग्रेस की बैठक में फिलहाल 40 फीसदी टिकट देने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना हो या हाथरस की हर जगह उन्होंने महिलाओं की आवाज सुनी है, उनकी समस्याएं जानी हैं। महिलाओं की समस्याओं का निराकरण के लिए राजनीति में उनकी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश की प्रभारी होने के नाते यह फैसला प्रदेश के लिए लिया गया है। अन्य राज्यों में कांग्रेस इसका अनुसरण कर सकती है।

जल्द ही लखनऊ शिफ्ट होंगी प्रियंका…

प्रियंका का स्टाफ दिल्ली से लखनऊ शिफ्ट कर रहा है। बताया जाता है कि 14 नवंबर को विधिवत रूप से कौल निवास को कांग्रेस चुनाव मुख्यालय घोषित कर दिया जाएगा। हाल में लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद से प्रियंका गांधी ने जिस तरह कमान संभाली, उससे कार्यकर्ताओं में पार्टी को नई ऊर्जा की आस है।

संबंधित समाचार