मथुरा: सेना की तीनों विंग की सामूहिक दौड़ होडल हुई रवाना
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत थल, जल और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर से प्रारंभ की गई दौड़ को आज झंडी दिखाकर होडल के लिए रवाना किया। ब्रिगेडियर अनुराग भरद्वाज ने मंगलवार को यहां झंडी दिखाकर टीम को आगे की ओर रवाना किया। 15 अक्टूबर को ग्वालियर से प्रारंभ …
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत थल, जल और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर से प्रारंभ की गई दौड़ को आज झंडी दिखाकर होडल के लिए रवाना किया। ब्रिगेडियर अनुराग भरद्वाज ने मंगलवार को यहां झंडी दिखाकर टीम को आगे की ओर रवाना किया।
15 अक्टूबर को ग्वालियर से प्रारंभ की गई इस दौड़ के सात सदस्य, सात दिन में सात शहरों से होते हुए 350 किमी की दूरी 21 अक्टूबर को पूरा करेंगे। टीम का नेतृत्व कर रहे कमांडर जोगिन्दर चन्दना ने बताया कि टीम पूरे जोश में है और रोज लगभग 50 किमी की दूरी तय करती है।
टीम अपनी दौड़ के अगले चरण में होडल, फरीदाबाद होते हुए नेशनल वार मेमोरियल दिल्ली 21 अक्टूबर को पहुंचेगी, जहां पर चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत टीम को ‘फ्लैग इन’ करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम का विभिन्न शहरों में जिस प्रकार से स्वागत किया जा रहा है, उससे ऐसा लगता है कि टीम अपने मिशन को पूरा करने में सफल हो रही है। इस टीम का सोमवार को महाराजा ग्रुप द्वारा जोशीला स्वागत किया गया था।
