अयोध्या में शुरू हुआ दस्तक अभियान, आशा बहुएं लोगों को करेंगी जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में मंगलवार को दस्तक अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार से किया गया। इसका उद्देश्य बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने वाले लोगों को बचाव के लिए उपाय बताना है। अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राजा ने बताया कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि …

अयोध्या। जिले में मंगलवार को दस्तक अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार से किया गया। इसका उद्देश्य बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने वाले लोगों को बचाव के लिए उपाय बताना है। अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राजा ने बताया कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को पूरा करें।

दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा बहूएं घर-घर जाकर लोगों को डेंगू , मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुपोषण आदि से बचाव के लिए जानकारी देकर जागरूक करेंगी। साथ ही लिस्ट तैयार करके एएनएम के माध्यम से संबंधित चिकित्सालय को परीक्षण के लिए उपलब्ध कराएंगी। यह अभियान 17 नवंबर तक चलेगा। डॉ. अजय राजा ने इस दौरान शपथ भी दिलाई।

शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो या कोई ऐसे कोविड प्रभावित क्षेत्र से आया हो या किसी कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति से मिलकर आया हो तो इसकी जानकारी तुरंत गांव की आशा को देंगे। हम सब मिलकर दिमागी बुखार, कोविड-19, क्षेय रोग व अन्य संक्रामक रोगों को हराएंगे।

वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि बारिश के मौसम में घर के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की पीछे की ट्रे, घरों के आसपास पड़े टायर, टूटे लोहे व प्लास्टिक में पानी ना इकट्ठा होने दें, क्योंकि मच्छर इन्हीं में पनपते हैं। इसके अलावा सप्ताह में एक बार इन्हें साफ करके अवश्य करें, क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। इसलिए मच्छर के काटने से बचने के लिए जरूरी है कि हम पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी व अन्य उपायों का प्रयोग करें। साथ ही यह भी बताया कि शरीर में बुखार होना कोई भी बीमारी होने का सामान्य लक्षण है। यदि किसी को बुखार होता है तो उससे घबराए नहीं। बल्कि जरूरी है कि उसकी शीघ्र जांच कराई जाए।

 

संबंधित समाचार