मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पांच झोलाछापों की दुकान सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच झोलाछापों की दुकान सील कर दिया। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य और नियमों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय कुमार शर्मा मंगलवार को अपनी टीम के साथ ठाकुरद्वारा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर पांच झोलाछापों की दुकान सील कर दिया। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य और नियमों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ अजय कुमार शर्मा मंगलवार को अपनी टीम के साथ ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पहुंचे।
उन्होंने क्षेत्र में फर्जी डिग्री पर दुकान संचालित कर आमजन की जान से खिलवाड़ करने वाले पांच झोलाछापों की दुकान सील कर दी। उन्होंने निशा नर्सिंग होम, एशियाज क्लीनिक, एशियन हेल्थ केयर सेंटर, सिटी मेडिकेयर और हिंद हास्पिटल पर कारवाई करते हुए सील कर दिया।

बताया कि इनके संचालकों के पास न तो वैध डिग्री थी और स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में कारवाई के लिए तहरीर दी है। चेतावनी दिया कि ऐसे लोग एक सप्ताह में अपने प्रमाण पत्र, डिग्री और पंजीकरण का प्रमाण पत्र लेकर सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करें। अन्मथा सभी के खिलाफ कारवाई करते हुए सीलबंद करने की कारवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार