हरदोई: दिव्यांग खिलाड़ी शूटर विशाल के सपनों को मिली उड़ान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जनपद के राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी विशाल सिंह को अभ्यास के लिए कुछ समय पहले नेकी की दीवार परिवार से शूटिंग टारगेट मशीन के क्रय के लिए किए गए सहयोग के क्रम में दस मीटर शूटिंग रेंज मशीन का आज उद्घाटन अग्रणी संस्था परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्रवण मिश्र ‘राही’ और अनिल कुमार भसीन ने …

हरदोई। जनपद के राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी विशाल सिंह को अभ्यास के लिए कुछ समय पहले नेकी की दीवार परिवार से शूटिंग टारगेट मशीन के क्रय के लिए किए गए सहयोग के क्रम में दस मीटर शूटिंग रेंज मशीन का आज उद्घाटन अग्रणी संस्था परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्रवण मिश्र ‘राही’ और अनिल कुमार भसीन ने उज्ज्वल भसीन के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस समारोह में एकेडमी के डायरेक्टर संजय सिंह ‘गुड्डू’ प्रबन्धक कमलेश कुमार सिंह ने इस होनहार खिलाड़ी को अपनी एकेडमी में स्थान दिया। इस अवसर पर कर्मठ प्रधानाचार्या रेनू मिश्रा और सहायकगण अजय दीक्षित, किशन दीक्षित, शिखा सिंह, शबीना बानो, शिल्पी सिंह, रबिता गौतम, प्रियांशी सिंह, दिग्विजय सिंह के साथ ही मुख्य संचालक देवेश मिश्र, शूटर विशाल सिंह और एकेडमी के तमाम बच्चे उपस्थित रहे, बच्चों द्वारा रोली और अक्षत से अतिथियों का स्वागत किया गया। अंत में एकेडमी प्रबन्धक केके सिंह द्वारा अतिथियों व आगन्तुकों का आभार प्रकट किया गया।

संबंधित समाचार