लखनऊ: न्याय की आस में सीएम आवास पहुंची पीड़िता, नहीं हुई मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मंगलवार को सुबह चिनहट सतरिख रोड़ स्थित पलटूराम आश्रम निवासी महिला न्याय की आस में 5 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पहुंची। जहां उसकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी से नहीं हो सकी। लेकिन महिला मिलने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद अधिकारियों ने दो दिन बाद सीएम से मिलाने का आश्वासन दिया। बता दें कि …

लखनऊ। मंगलवार को सुबह चिनहट सतरिख रोड़ स्थित पलटूराम आश्रम निवासी महिला न्याय की आस में 5 कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पहुंची। जहां उसकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी से नहीं हो सकी। लेकिन महिला मिलने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद अधिकारियों ने दो दिन बाद सीएम से मिलाने का आश्वासन दिया।

बता दें कि बीते तीन अप्रैल 2019 को चिनहट सतरिख रोड़ स्थित पलटूराम आश्रम के महंत दिनेशानंद सरस्वती की सरायशेख निवासी दबंगो ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से दिनदहाडे़ गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस समय महंत की पत्नी को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा, नौकरी, मुआवजा और हत्या में शामिल अधिकारियों पर कार्यवाही किए जाने का आश्ववासन दिया था लेकिन मृतक की पत्नी खुशुबू तिवारी को ढ़ाई साल बाद भी न्याय नहीं मिला।

जिससे वह थकहार सोमवार को न्याय की गुहार लगाने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गई। जहां मुख्यमंत्री के किसी कार्यक्रम शामिल होने की बात कहकर अधिकारियों ने दो दिन मुलाकात कराने का आश्वासन देकर पीड़िता वापस घर भेज दिया। पीड़ित महिला ने कहा कि यदि 2 दिन बाद न्याय नहीं मिला तो फिर वह अपने बच्चों संग सीएम आवास के सामने आत्महत्या कर लेंगी।

 

संबंधित समाचार