आज का राशिफल | 20 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज दिन का आधा भाग कठिनाई से बीतेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उग्र व्यवहार के कारण सबके निशाने में आ सकते हैं। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय बर्बाद न करें। वृष राशि आज सरकारी जॉब कर रहे …

मेष राशि

आज दिन का आधा भाग कठिनाई से बीतेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उग्र व्यवहार के कारण सबके निशाने में आ सकते हैं। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय बर्बाद न करें।

वृष राशि

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर तनाव कम रहेगा। आवश्यक कार्यों को दोपहर के पहले पूरा कर लें। गठिया वात के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज मित्र आपके लिये विशेष सहायक सिद्ध होंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धीरे-धीरे परिस्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में हो जायेंगी। कारोबार को लेकर आप काफी गम्भीर प्रयास करेंगे। परिवार में आपसी तालमेल जबरदस्त रहेगा।

कर्क राशि

आज प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ अफवाहें उड़ सकती हैं। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने नये रूप में उभरकर सामने आ सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। बच्चों की पढ़ाई और एडमीशन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियों को अर्जित करने में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। वाहन में खराबी आ सकती है। माता का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है।

कन्या राशि

आज कारोबार में नये साझेदारों को जोड़ सकते हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। परिजनों का भरपूर स्नेह और सहयोग मिलेगा। आपके नये मित्र भी बन सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप धन खर्च करेंगे।

तुला राशि

आज नई योजनाओं पर आप धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आपको आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा। लवमेट्स के साथ घूमने के लिये जायेंगे। सहकर्मियों के बीच आपका वर्चस्व और प्रभाव बढ़ेगा। प्रोफेशनल स्टडी कर रहे लोगों के लिये दिन बेहद शानदार है।

वृश्चिक राशि

आज नया मोबाइल फोन या कोई गैजेट खरीदने का विचार बनायेंगे। थोड़ी सी मेहनत से ही काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आपकी उन्नति से शत्रु वर्ग हतोत्साहित होगा। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने काम में न होने दें।

धनु राशि

आज पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। भावुकता के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। महिलायें घरेलू कार्यों में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। अपने गुस्से और वाणी पर नियन्त्रण रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कोई बड़ा वादा आज न करें।

मकर राशि

आज किसी की आलोचना से निराश न हों। नया निवेश करने के लिये दिन बेहतरीन है। व्यापार में आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

आज कला से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। व्यापार में भरपूर धन लाभ होगा। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मीन राशि

आज आर्थिक मन्दी की वजह से आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। अपने से छोटों को भी सम्मान दें। आपका समय बहुत ही अच्छा है। घर में झगड़ा हो सकता है। आप यात्रा के लिये जा सकते हैं। जॉब में आप अपना लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे।