केजीएमयू में अनुसुइया रसोई का महापौर ने किया शुभारंभ, अब 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना
लखनऊ। केजीएमयू में गरीब, मजदूर, मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंदों के लिए अनुसुइया रसोई का महापौर संयुक्ता भाटिया ने शुभारंभ किया। मंगलवार को अपने जन्मदिवस पर महापौर ने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रसोई की शुरुआत की। उन्होंने अपने हाथों से मरीजों के परिजनों सहित अन्य जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। उन्होंने बताया कि इस …
लखनऊ। केजीएमयू में गरीब, मजदूर, मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंदों के लिए अनुसुइया रसोई का महापौर संयुक्ता भाटिया ने शुभारंभ किया। मंगलवार को अपने जन्मदिवस पर महापौर ने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रसोई की शुरुआत की। उन्होंने अपने हाथों से मरीजों के परिजनों सहित अन्य जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से एक महीने तक नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। रसाई में 10 रुपए में भरपेट खाना मिलेगा। यह भोजन अक्षय पात्र संस्था के किचेन में तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, केजीएमयू के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी, ट्रामा सेन्टर के इंचार्ज हेड डॉ. संदीप तिवारी, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद अनु मिश्रा, पार्षद पूनम मिश्रा, जितेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।
24.85 करोड़ रुपए से होगा विकास
अपने जन्मदिन पर महापौर ने राजधानी को 24.85 करोड़ रुपए से विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस धनराशि से राजधानी के सभी 110 वार्डों में विकास कार्य किए जाएंगे।
डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए बांटी जाएंगी मॉर्टिन
राजधानी में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम सभी वार्डों में मॉर्टिन बांटेगा। महापौर ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदों को मॉर्टिन के बॉक्स वितरित किए। पार्षदों की मदद से इन्हें मलिन बस्तियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में आम जनता को वितरित किया जाएगा।
