28 अक्टूबर से लगेगा दीपावली मेला, मैजिक और लेजर शो के साथ इन कार्यक्रम का होगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के समस्त नगर निगमों और नगर पालिकाओं में 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें पटरी दुकानदारों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री की जाएगी। मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने …

लखनऊ। प्रदेश के समस्त नगर निगमों और नगर पालिकाओं में 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें पटरी दुकानदारों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री की जाएगी। मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। जिसमें मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, स्थानीय लोक गायन, कौशल और कला का प्रदर्शन किया जाए। मेले में परम्परागत कला के साथ-साथ आधुनिक तकनीक पर आधारित कला जैसे लेजर-शो आदि कार्यक्रम भी आयाजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मेले में स्वच्छता सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स और विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्लोगन आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए आकर्षक झूले और दर्शकों के लिए फूड स्टॉल भी होंगे। मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक डेडीकेटेड पंजीकरण डेस्क भी लगाई जाएगी।

मंत्री ने मेला स्थल पर कोविड और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त एवं नगर पालिकाओं में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की गई मेला प्रबंधन समिति कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार