नैनीताल के लोग बोले – ऐसा लग रहा था कि भवाली रोड पर जल प्रलय आई है
गुंजन मेहरा, नैनीताल। ‘मेरी 40-45 साल की उम्र हो गई…कई दिनों की मूसलाधार बारिश देखी। पहाड़ में नदियों का रौद्र रूप देखा लेकिन कभी शहर की सड़कों पर पानी का ऐसा सैलाब कभी नहीं देखा। ऐसा लग रहा था कि सड़क पर नदी रौद्र रूप में बह रही है। 12-14 फिट की रोड को पार …
गुंजन मेहरा, नैनीताल। ‘मेरी 40-45 साल की उम्र हो गई…कई दिनों की मूसलाधार बारिश देखी। पहाड़ में नदियों का रौद्र रूप देखा लेकिन कभी शहर की सड़कों पर पानी का ऐसा सैलाब कभी नहीं देखा।

ऐसा लग रहा था कि सड़क पर नदी रौद्र रूप में बह रही है। 12-14 फिट की रोड को पार करने के लिए सेना के जवानों का सहारा लेना पड़ रहा था। सेना के जवान भी पानी के तेज बहाव से बचने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़े थे। फिर भी हालत यह थी कि जवान भी बहे जा रहे थे। नैनीताल शहर में ऐसी जल प्रलय आज तक नहीं देखी’ यह कहना है कि विक्की राठौर का। राठौर को सेना के जवानों ने एक दुकान से रेस्क्यू किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मंगलवार को लगातार 39 घंटे हुई मूसलाधार बारिश से नैनी झील का पानी ओवरफ्लो हो गया है। पानी ओवरफ्लो होकर भवाली जाने वाली रोड की तरफ रुख कर गया। भवाली रोड पर ढलान होने से पानी का बहाव तेज हो गया। वहीं, कैंटोनमेंट एरिया में जलभराव हो गया।
इस बीच सुबह करीब 10:30 बजे सेना के जवान कैंट एरिया में बारिश व मलबे से हुए निरीक्षण करने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि कैंट में ही बने एक रेस्टोरेंट में दुकानदार विक्की राठौर फंसा हुआ था। विक्की ने सेना के जवानों से मदद मांगी। जवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर किसी तरह विक्की को निकाला। पानी का बहाव इतना तेज था कि जवान व विक्की दोनों बह गए। दोनों को बमुश्किल बचाया गया। विक्की ने सेना व पुलिस के जवानों का आभार जताया है।
