रायबरेली: पेड़ के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति, जिम्मेदारों की नहीं पड़ी नजर
रायबरेली। विकास क्षेत्र के उन्नत खेड़ा मजरे मेड़ौली में खीरों से लालगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर नीम के पेड़ के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बताते चले उक्त पेड़ के सहारे लगभग दो साल पहले से बिना बिजली का पोल लगाए विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। गौरतलब है कि मुख्य मार्ग …
रायबरेली। विकास क्षेत्र के उन्नत खेड़ा मजरे मेड़ौली में खीरों से लालगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर नीम के पेड़ के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बताते चले उक्त पेड़ के सहारे लगभग दो साल पहले से बिना बिजली का पोल लगाए विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्य मार्ग पर बड़े हादसे को दावत दे रहे बिजली के पोल सरीखे नीम के पेड़ पर बिजली विभाग के किसी कर्मचारी और अधिकारी की नजर नहीं पड़ी है। मामले की शिकायत कई बार मौखिक और लिखित रूप से क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभाग से की। लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों में आज तक जूं नहीं रेगा।
ग्रामीणों की माने तो कभी-कभी पेड़ पर बंधा हुआ केबिल स्पार्क करते हुए तेज रोशनी के साथ जलने लगता हैं। साथ ही पेड़ में करेंट भी उतर आता है। जिस कारण आस-पास निवास करने वाले लोगों में भारी दहशत व्याप्त है। बता दें, अवर अभियंता उपकेंद्र खीरों ने बताया मामले की जानकारी हुई है। लाइन में नया पोल लगवाकर समस्या दूर की जाएगी।
