लखीमपुर-खीरी: दो जगहों पर 3 नाव पलटने से 33 लोग बहे, 1 की मौत, 8 की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, खमरिया (लखीमपुर-खीरी)। बुधवार को तहसील धौरहरा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। दो अलग-अलग जगहों पर तीन नावों के पलटने से 33 लोग बाढ़ से उफनाई घाघरा नदी की तेज धार में बह गए। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव मिजार्पुर में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि टापू में …

अमृत विचार, खमरिया (लखीमपुर-खीरी)। बुधवार को तहसील धौरहरा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। दो अलग-अलग जगहों पर तीन नावों के पलटने से 33 लोग बाढ़ से उफनाई घाघरा नदी की तेज धार में बह गए। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव मिजार्पुर में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि टापू में फंसे 15 लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर सुरिक्षत बाहर निकाल लिया गया। परौरी में हुए हादसे में नौ लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम उनकी तलाश कर रही है।

हादसा बुधवार की सुबह करीब नौ बजे हुआ। पहाड़ों पर हुई भारी बरसात के बाद शारदा के साथ ही घाघरा नदी भी उफान पर है। भारी बरसात के बाद नदियों में बनबसा बैराज से डिस्चाजर् किए गए पौने पांच लाख क्यूसिक पानी के जारी अलटर् से बेखबर ईसानगर इलाके के गांव मिजार्पुर निवासी सुंदर, त्रिमोहन, अशोक, ढोढे, दीपू, सुरेंद्र, राजेन्द्र, कृपा दयाल, मुरारी, रामप्रसाद, रंगेश, श्रीकिशन, कौशल, विक्रम, ब्रजेश व राजू बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के समीप बह रही घाघरा नदी अलग-अलग दो नावों में सवार होकर पार कर रहे थे। एक नाव में नौ व दूसरी नाव में सात लोग सवार थे।

सभी नदी के उस पार स्थित खेतों में खड़ी धान की फसल देखने के लिए जा रहे थे। कुछ देर चलने के बाद दोनों नावें नदी की धार में फंस गईं और पल भर में पलट गईं। नाव पलटने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया, एसपी विजय ढुल, एसडीएम धौरहरा रेनू समेत सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। डीएम अरविंद चैरसिया ने नदी में लापता हुए ग्रामीणों की खोजबीन के लिए स्टीमर से एनडीआरएफ की टीम को रवाना किया, लेकिन तेज बहाव होने के कारण टीम नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन नही चला पाई।

इसी बीच सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर गौरा झबरा गांव के समीप बीच नदी के एक टापू पर बैठे हुए हैं। जिसपर डीएम ने बरेली से हेलीकाप्टर मंगवाकर टापू पर फंसे 16 लोगो को निकाल लिया है। तहसीलदार धौरहरा संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि नाव में सवार ग्रामीणों में सुंदर(55) पुत्र गयाप्रसाद निवासी मिजार्पुर की मौत हो गई थी। कड़ी मसक्कत के बाद रेस्क्यू हुए ग्रामीणों प्रशासन ने मेडिकल के अस्पताल भेजा है। जबकि मृतक सुंदर के शव को पोस्टमाटर्म के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

वहीं दूसरा हादसा परौरी गांव के पास हुआ। यहां पर एक बड़ी नाव में सवार होकर 17 लोग अपना खेत देखने नदी के उस पार जा रहे थे। यहां भी तेज बहाव में अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी ने एनडीआरएफ की टीम को नदी में उतारा। टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया, जबकि चार लोग भी सुरिक्षत बाहर निकल आएं हैं। आठ लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार