बरेली: विद्युत विभाग पुराने किरायेदारो से मांग रहा मकान मालिकों की एनओसी
बरेली, अमृत विचार। विद्युत विभाग पुराने किरायेदारों से मकान मालिकों की एनओसी मांग रहा है। आरोप है कि एनओसी ने देने पर विभाग की तरफ से दुकानदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की …
बरेली, अमृत विचार। विद्युत विभाग पुराने किरायेदारों से मकान मालिकों की एनओसी मांग रहा है। आरोप है कि एनओसी ने देने पर विभाग की तरफ से दुकानदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ बिजली अधिकारियों ने मकान मालिकों से पैसे लेकर मकान खाली कराने के ठेके लिए हैं। इस मामले में अधिकारियों ने किरायेदारों को नोटिस देकर मकान मालिक की अनापत्ति मांगी है। जो कि असंभव और असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि केवल कनेक्शन जारी करते समय ही अनापत्ति की जरुरत होती है। उनका कहना है कि पुराने बिजली कनेक्शन पर कभी अनापत्ति नहीं मांगी जाती।
आरोप है कि शहर के शाहदना क्षेत्र में एक अधिकारी द्वारा 35 साल पुरानी बर्तनों की दुकान पर बिजली कनेक्शन को एक नोटिस देकर उतरवा लिया गया। उसके बाद जब शिकायत अधीक्षण अभियंता नगर से की गई तो कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए मुख्य अभियंता संजय जैन से पूरे मामले की शिकायत की है।
उनका कहना है कि अगर अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। मुख्य अभियंता ने ज्ञापन लेने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र गुप्ता, मोहिसन आलम, राजेश जसोरिया, संजीव चांदना, राजकुमार अग्रवाल सर्राफ, दुर्गेश खटवानी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
