चैम्पियंस लीग: सेन के दो गोल से बायर्न ने बेनफिका को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लिस्बन। बायर्न म्युनिख ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में जीत का सिलसिला कायम रखते हुए बेनफिका को 4 .0 से हराया लेकिन कोच जूलियन नाजेल्समान यह जीत देखने के लिये मौजूद नहीं थे। बायर्न ने दो गोल अमान्य होने के बाद 70वें मिनट में खाता खोला । सेन के पहले गोल के बाद बेनफिका का डिफेंस …

लिस्बन। बायर्न म्युनिख ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में जीत का सिलसिला कायम रखते हुए बेनफिका को 4 .0 से हराया लेकिन कोच जूलियन नाजेल्समान यह जीत देखने के लिये मौजूद नहीं थे। बायर्न ने दो गोल अमान्य होने के बाद 70वें मिनट में खाता खोला । सेन के पहले गोल के बाद बेनफिका का डिफेंस चरममरा गया।

इस जीत के बाद बायर्न ग्रुप ई में बेनफिका से पांच अंक आगे है। उसने 12 गोल किये हैं और एक भी गंवाया नहीं है। तीसरे स्थान पर बार्सीलोना है जो बेनफिका से एक ही अंक पीछे है। मैच से एक घंटा पहले ही कोच जूलियन ‘ फ्लू समान संक्रमण’ के कारण होटल में ही रह गए। उन्होंने सहायक कोचों को वहीं से निर्देश भेजे। बायर्न का स्कोर 80वें मिनट में बेनफिका के आत्मघाती गोल से 2 . 0 हो गया । इसके दो मिनट बाद सेन के पास पर राबर्टो लेवांडोवस्की ने गोल दागा । सेन ने 85वें मिनट में दूसरा गोल किया

यह भी पढ़े-

अमेरिकी राजनयिक बोले- भारत के खिलाफ आक्रामक रहा है चीन

संबंधित समाचार