अनन्या पांडे के घर NCB ने मारा छापा, जानें क्या है एक्ट्रेस का आर्यन खान के केस से कनेक्शन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुरुवार को मुंबई स्थित बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के घर पर छापा मारा है। ड्रग्स मामले में एनसीबी अधिकारी पूछताछ करने गए हैं। टीम ने एक्ट्रेस के घर से कुछ सामान भी अपने साथ लिया है। NCB ने अनन्या पांडे के घर …

मुंबई। ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुरुवार को मुंबई स्थित बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के घर पर छापा मारा है। ड्रग्स मामले में एनसीबी अधिकारी पूछताछ करने गए हैं। टीम ने एक्ट्रेस के घर से कुछ सामान भी अपने साथ लिया है। NCB ने अनन्या पांडे के घर दोपहर 2 बजे छापा मारा था।

बता दें, कहा जा रहा है कि आर्यन खान की चैट में जिस फेमस एक्ट्रेस का नाम था वो अनन्या पांडे ही हैं। इस बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है। आर्यन की चैट में उनकी बहन सुहाना का भी जिक्र हुआ है। जिसके बाद एनसीबी की टीम अब मन्नत तक भी पहुंच गई है।

पूरी टीम किंग खान के घर आर्यन की फाइल लेकर गई है। मन्नत में एनसीबी टीम का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। आपको ये भी बता दें कि शाहरुख खान और चंकी पांडे के बच्चों में काफी अच्छी दोस्ती है। सुहाना खान और अन्नया पांडे बेस्ट फ्रेंड हैं। मन्नत में आर्यन खान के कमरे की तलाशी भी ली जा रही है। इसके साथ ही आगे चलकर परिवार वालों से भी पूछलाछ की उम्मीदें हैं।

संबंधित समाचार