बदायूं: खेत से निकासी को लेकर हुआ विवाद, पत्थरबाजी में 2 माह की बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र में खेत से निकासी को लेकर गाली गलौज और जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें एक पत्थर 2 माह की बच्ची को लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव कूबरी राम …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र में खेत से निकासी को लेकर गाली गलौज और जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें एक पत्थर 2 माह की बच्ची को लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव कूबरी राम सहाय निवासी धीरेंद्र पुत्र वीरपाल यादव बैलों के साथ अपना खेत जोतने के लिए जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने खाली खेत से निकलने को मना किया। इसी बात को लेकर गाली गलौज के साथ पथराव शुरू हो गया। इसी बीच धीरेंद्र की पत्नी पिंकी यादव अपनी दो माह की बेटी राजवती को गोद में लेकर झगड़े में फंस गई।

पथराव होने के कारण एक ईंट धीरेंद्र की दो माह की पुत्री राजवती के सिर में आ लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पथराव की इस घटना में मृत बच्ची राजवती की मां पिंकी और पिता धीरेंद्र भी लहूलुहान हुए हैं। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं से उन्होंने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष से तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मालदार, नवाब और राजेंद्र शामिल हैं। यह तीनों करन सिंह के बेटे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से इन तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना पर एसपी आरए सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े-

बरेली में बाढ़: रामगंगा के आस-पास तीन तहसीलों में खतरा, जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू, करीब 500 गांव आ सकते हैं बाढ़ की चपेट में

संबंधित समाचार