मुरादाबाद : समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष ने की कार्यकारिणी की घोषणा
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की जिलाध्यक्ष मुख्त्यार हुसैन एडवोकेट ने की कार्यकारिणी घोषित की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव द्वारा सभी को लेटर वितरण किए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी को बताया कि अखिलेश यादव की जब सरकार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की जिलाध्यक्ष मुख्त्यार हुसैन एडवोकेट ने की कार्यकारिणी घोषित की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव द्वारा सभी को लेटर वितरण किए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
साथ ही सभी को बताया कि अखिलेश यादव की जब सरकार थी, तब वकीलों के लिए मुरादाबाद में कई सारी योजनाएं चलाई गई। जिला महासचिव मुदस्सिर खान ने कहा कि मौजूदा सरकार में जितनी घटनाएं और परेशानियां अधिवक्ताओं को हैं। वो किसी सरकार में नहीं हुई। आजकल सरेआम अधिवक्ताओं की हत्या कर दी जाती हैं।
नई कार्यकारिणी में वीरेश कुमार यादव उपाध्यक्ष, जैनुल हसन उपाध्यक्ष, ताहिर अली खान उपाध्यक्ष, असलम हुसैन उपाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र शर्मा जिला महासचिव, 10 सचिव, सात जिला कार्यकारी सदस्य बनाये गए। इस कार्यक्रम में मौजूद लोग पूर्व विधायक अनीसुर्हमान सैफी जिला महासचिव मुदस्सर खान, अथहर हुसैन अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष मेराज आलम, जिला उपाध्यक्ष गोल्डी शर्मा, उस्मान अली, नेत्र मानसिंह, सत्यपाल सिंह यादव, जहीर आलम, महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
