अमरोहा : राशन की दुकान पर मारपीट, रजिस्टर फाड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/बुरावली, अमृत विचार। राशन वितरण के दौरान कुछ दबंग लोगों ने आकर दुकान पर मारपीट शुरू कर दी। इससे अफरा तफरी मच गई। राशन दुकान के जरुरी दस्तावेज भी फाड़ दिए और मोबाइल तोड़ दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से लोगों ने मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी …

अमरोहा/बुरावली, अमृत विचार। राशन वितरण के दौरान कुछ दबंग लोगों ने आकर दुकान पर मारपीट शुरू कर दी। इससे अफरा तफरी मच गई। राशन दुकान के जरुरी दस्तावेज भी फाड़ दिए और मोबाइल तोड़ दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से लोगों ने मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

रहरा थाना क्षेत्र के गांव मंदारीपुर निवासी आस मोहम्मद राशन डीलर है। वह गुरुवार की की सुबह राशन दुकान पर राशन बांट रहा था। इसी बीच कुछ दबंगों ने दुकान पर आकर मारपीट शुरू कर दी। राशन डीलर आस मोहम्मद का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने मारपीट की तथा सरकारी राशन दुकान के जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए।

मोबाइल तोड़ दिया। यहां तक कि कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर जाते-जाते दबंग 17000 रुपये छीन कर और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार