हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य बोले- मैं छुट्टी चला जाता हूं… देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में फीस जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एक बार फिर छात्र नेताओं ने सीमाएं लांघ दीं। हंगामा कर रहे छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी करने और मांग पूरी करने में असमर्थ होने पर प्राचार्य से कुर्सी छोड़ने तक कह दिया। जिसके बाद प्राचार्य डॉ. …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में फीस जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एक बार फिर छात्र नेताओं ने सीमाएं लांघ दीं। हंगामा कर रहे छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी करने और मांग पूरी करने में असमर्थ होने पर प्राचार्य से कुर्सी छोड़ने तक कह दिया।

जिसके बाद प्राचार्य डॉ. बीआर पंत को यहां तक कहना पड़ गया कि अब मैं छुट्टी चला जाता हूं, आप लोग शासन और निदेशालय को चिट्ठी लिख दीजिए कि यहां मेरी जरुरत नहीं हैं। प्राचार्य ने कहा कि मैं प्राचार्य की कुर्सी पर छात्रों की कृपा से नहीं बल्कि शासन के आदेश से बैठा हूं। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। जिसके बाद गुस्साए छात्र प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए।

हालांकि प्राचार्य ने फीस जमा करने की तिथि शुक्रवार तक बढ़ाने के साथ ही पोर्टल भी खोल दिया है। कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार तक फीस जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात 12 बजे तक छात्र फीस जमा कर सकते हैं। प्राचार्य से इसकी अनुमति मिलने के बाद पोर्टल भी खोल दिया है। प्रदर्शन करने वालों में सूरज सिंह, लक्ष्मण सम्मल, गौरव, सूरज, दीपांशु, विशाल, संजय भट्ट आदि रहे।

देखें वीडियो

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि प्रवेश प्रक्रिया की तीसरी मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार शाम को जारी होनी है। जबकि प्रवेश प्रक्रिया से बड़ी संख्या में छात्र वंचित रह गए हैं। कॉलेज प्रशासन और कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। कॉलेज में लगातार सीटें कम की जा रही हैं। इसका असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है।

संबंधित समाचार