कुशीनगर: तेज गति से आ रही कार ने दो किशोरों को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा नगरपालिका वार्ड नंबर-एक, परागपुर में गौरी बाजार की तरफ से आ रही एक मारुती कार ने गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे हाटा नगर के परागपुर तिराहे पर दो किशोरों को पीछे से रौंद दिया। दुर्घटना में एक की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने …

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा नगरपालिका वार्ड नंबर-एक, परागपुर में गौरी बाजार की तरफ से आ रही एक मारुती कार ने गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे हाटा नगर के परागपुर तिराहे पर दो किशोरों को पीछे से रौंद दिया। दुर्घटना में एक की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए गोरखपुर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

गुरुवार की सुबह दस बजे नगर के वार्ड नंबर दस अंबेडकर नगर निवासी विपिन (16वर्ष) पुत्र सुनील हरिजन तथा उसका बगलगीर विवेक (14वर्ष) पुत्र कन्हैया हरिजन परागपुर से किसी से मिल कर पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से गौरी बाजार की तरफ से तेज गति में आ रही कार ने दोनों को पीछे से रौंद दिया और अनियंत्रित होकर रोड की पटरी से उतर कर सड़क के किनारे गड्ढे की ओर चली गई। चालक मौके से भाग निकला।

गंभीर रूप से घायल किशोरों को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद सरकारी अस्पताल पर पहुंचाया। जहां विवेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि विपिन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। विपिन ने भी रास्ते में सोनबरसा के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने एनएचआई के क्रेन की मदद से कार को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली में दाखिल कर दिया।

संबंधित समाचार