मुरादाबाद : स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का अहम योगदान

मुरादाबाद : स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का अहम योगदान

मुरादाबाद, अमृत विचार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान और संघर्ष के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से नेताजी सुभाष चंद्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान और संघर्ष के बारे में जानकारी दी।

शिक्षकों ने बताया कि आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आज के ही दिन 1943 में अस्थायी आजाद हिंद सरकार का गठन किया था। नगर शिक्षा अधिकारी नगेंद्र सिंह ने कहा देश की आजादी का संघर्ष गौरवशाली गाथा है। महापुरुषों ने देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कानून गोयन, कंपोजिट विद्यालय दांग आदि में कार्यक्रम आयोजित किया गया।