रामपुर: यतीमखाना प्रकरण- सपा सांसद आजम खां की 11 मुकदमों में वीसी के जरिए हुई सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। यतीमखाना प्रकरण में सपा सांसद आजम खां की 11 मामलों में वीसी के जरिए सुनवाई होनी थी। लेकिन हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इन मामलों में 11 नवंबर को सुनवाई होगी। इसमें कई सपा के कायकर्ता भी शामिल हैं। सपा शासनकाल में कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित यतीमखाना खाने …

रामपुर, अमृत विचार। यतीमखाना प्रकरण में सपा सांसद आजम खां की 11 मामलों में वीसी के जरिए सुनवाई होनी थी। लेकिन हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इन मामलों में 11 नवंबर को सुनवाई होगी। इसमें कई सपा के कायकर्ता भी शामिल हैं।
सपा शासनकाल में कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित यतीमखाना खाने में बने मकानों पर कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने वहां पर रहने वाले लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलवाने के बाद उनको घर से भगा दिया था।

इस दौरान इन सभी पर घर में रखे पैसे, जेवर आदि सामान भी लूट लिया था।इसके अलावा जानवर भी खोलकर ले गए थे।सरकार जाने के बाद सपा सांसद आजम खां रिटायर्ड सीओ आलेहसन खां के अलावा कई सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमें दर्ज हुए थे।जिसमे सभी मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

गुरुवार को 11 मामलों में वीसी के जरिए सुनवाई होनी थी।लेकिन अधिवक्ताओं के चलते नहीं हो सकी।अब इस मामले में 11 नवंबर को होगी।

संबंधित समाचार