सीतापुर: शारदा नदी का तटबंध टूटा, एक दर्जन गांवों तक पहुंचा पानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। लहरपुर तहसील क्षेत्र में कोल्हापुर तटबंध टूटने से करीब एक दर्जन गांव बाढ़ की भीषण तबाही की जड़ में आ गए हैं। बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी शारदा नदी में प्रवाहित हो रहा है। जिसकी वजह से नदी के शारदा नदी के उफनाने के बाद बाढ़ से गांओ को बचाने …

सीतापुर, अमृत विचार। लहरपुर तहसील क्षेत्र में कोल्हापुर तटबंध टूटने से करीब एक दर्जन गांव बाढ़ की भीषण तबाही की जड़ में आ गए हैं। बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी शारदा नदी में प्रवाहित हो रहा है। जिसकी वजह से नदी के शारदा नदी के उफनाने के बाद बाढ़ से गांओ को बचाने के लिए बसंतापुर व देपालपुर गांव के बीच में बनाया गया तटबंध करीब 15 मीटर तक टूट गया है।

तटबंध नदी के तेज बहाव से टूटने के बाद क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी बढ़ गया है। देर रात तटबंध टूटने से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। बसंतापुर, देपालपुर, औरंगाबाद, भमेला सहित करीब एक दर्जन गांव पानी से पूरी तरह गिर गए हैं। रात में कई और गांव भी बाढ़ की ज़द में आ सकते हैं।

तटबंध टूटने से तहसील प्रशासन के होश उड़ गये हैं। तहसील प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। एसडीएम लहरपुर पंकज कुमार स्वयं क्षेत्र का दौरा करने के लिए पहुंच गए हैं। हालांकि फोन से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज