शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे चढ़कर 74.79 पर पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे चढ़कर 74.79 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.82 पर खुला और फिर 74.79 पर पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले आठ पैसे की तेजी …

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे चढ़कर 74.79 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.82 पर खुला और फिर 74.79 पर पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले आठ पैसे की तेजी को दिखाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले स्थिर रहते हुए 74.87 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 93.72 पर आ गया। वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत गिरकर 84.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इसे भी पढ़ें…

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की उछाल, निफ्टी भी 18,240 के पार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका