मुरादाबाद : विद्यालयों में शौचालयों की व्यवस्था ठीक न होने पर भड़के मुख्य विकास अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने सदर ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में बनी शौचालय में पानी की व्यवस्था ठीक नहीं थी और दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए बनी शौचालय में भी व्यवस्था ठीक नहीं थी। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने सदर ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में बनी शौचालय में पानी की व्यवस्था ठीक नहीं थी और दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए बनी शौचालय में भी व्यवस्था ठीक नहीं थी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द शौचालयों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जहां की स्थिति काफी खराब पाई गई। विद्यालय की कक्षाओं में फर्श टूटा पड़ा था। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द फर्श डलवाया जाए।

संबंधित समाचार