हरदोई: डीएम ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिलाधिकारी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज पिहानी-चपरतला, पिहानी-सल्लिया तथा पिहानी-शाहाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। पूर्व में पिहानी चपरतला मार्ग पर कराये गये सड़क चौड़ीकरण की गुणवता के सम्बन्ध …

हरदोई। जिलाधिकारी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज पिहानी-चपरतला, पिहानी-सल्लिया तथा पिहानी-शाहाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। पूर्व में पिहानी चपरतला मार्ग पर कराये गये सड़क चौड़ीकरण की गुणवता के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जेसीबी मशीन के माध्यम से रोड की साईड एवं रोड कटर मशीन से रोड को कटवाकर देखा।

रोड की गुणवत्ता के सम्बन्ध में सड़क निर्माण सामग्री आदि को तैयार करने के लिए लगाये गये हाटमिक्स प्लांट पर पहुंच कर सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच कराई। उन्होंने प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने पिहानी-सल्लिया तथा पिहानी शाहाबाद के हो रहे सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण किया। यहां भी जेसीबी मशीन आदि के माध्यम से खुदाई कराकर सड़क निर्माण गुणवत्ता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद की स्वीकृत सड़कों के चौड़ीकरण आदि कार्य ईमानदारी से गुणवत्ता परक मानक के अनुरूप करायें। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता प्रथम हरदृयाल अहिरवार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सहायक अभियंता जेसी सिंह, अरूण कुमार सहित अवर अभियंता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार