हल्द्वानी: उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का प्रतिनिधि सम्मेलन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का दो दिनी त्रैवार्षिक प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन शुरू हो गया है। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन के पहले दिन रोडवेज की बदहाल स्थिति, कर्मचारियों की समस्याओं, प्रबंधन की नाकामियों के मुद्दे उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि निगम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का दो दिनी त्रैवार्षिक प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन शुरू हो गया है। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन के पहले दिन रोडवेज की बदहाल स्थिति, कर्मचारियों की समस्याओं, प्रबंधन की नाकामियों के मुद्दे उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि निगम के राजकीयकरण या स्वयं फैसले लेने का अधिकार दिए जाने से समस्याओं का समाधान भी होगा।

मेयर डॉ. रौतेला ने रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संगठन और सरकार के बीच सेतु का काम करने का आश्वासन दिया। आगामी 30 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बातचीत के दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने मांगें और समस्याएं उनके सामने रखी थी।

प्रदेश महामंत्री बीके शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र हिमते, प्रदेश महामंत्री बीएमएस शेखरानंद पांडे, बालमुकुंद सुयाल, नवीन कपिल, लीला बोरा, रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज