बरेली: पुल से कूदकर किशोरी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पिता पर लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के नबावगंज में रिया नाम की युवती ने पनघैली नदी के पुल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। तेज रफ्तार नदी में उसका शव कहां चला गया अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस को पुल के ऊपर से युवती का दुपट्टा, चप्पल और एक सुसाइड नोट मिला है। …

बरेली, अमृत विचार। जिले के नबावगंज में रिया नाम की युवती ने पनघैली नदी के पुल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। तेज रफ्तार नदी में उसका शव कहां चला गया अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस को पुल के ऊपर से युवती का दुपट्टा, चप्पल और एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में युवती ने अपने पिता पर ही मौत को उकसाने आ आरोप लगाया है। कहा है कि उसके पिता उसे मारते पीटते है और मरने को बोलते है। साथ ही पत्र में एक मुकुल नाम के लड़के का भी जिक्र है। जिससे पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का भी नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

किराए के मकान में रहने आया था युवती का परिवार
पुलिस के मुताबिक, काफी देर छानबीन करने के बाद पता चला कि युवती के पिता का नाम हरिशंकर राठौर है। करीब तीन महीनें पहले हरिशंकर अपने परिवार के साथ नबावगंज के पुराना डाकखाना इलाके में अरविंद राठौर के मकान में किराए पर रहने आए थे। जिसके बाद अरविंद के बेटे मुकुल से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मुकुल रुद्रपुर में नौकरी करता है। मामला जब दोनों परिवारों के बीच में आया तो काफी विवाद भी हुआ। जिसके बाद हरिशंकर ने मकान बदल दिया।

पत्र में पिता पर मारने पीटने का आरोप
पुलिस को मिले सुसाइड नोट के अनुसार रिया के पिता उस पर मुकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे। उसके मना करने पर उसे मारते पीटते थे। कहते थे कि वह मर जाए। जिसके बाद युवती ने मरने का फैसला लिया। हालांकि पुलिस अभी भी शव को तलाश करने में जुटी है।

सवाल! जब युवती पढ़ी नहीं, तो सुसाइड नोट कैसे लिखा?
पुलिस ने बताया कि आस-पास के लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिया तो पढ़ी-लिखी नहीं थी। जिसके बाद सवाल खड़ा होना लाजिमी है कि जब वह पढ़ी लिखी नहीं थी तो सुसाइड नोट कैसे लिख सकती है। इसके बाद पुलिस का शक हत्या की ओर भी जाने लगा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार