हल्द्वानी: मार्च 2022 तक 59 हजार घरों में होगा पाइपलाइन गैस कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के लोगों को जल्द ही गैस सिलिंडर को लेकर होने वाली फजीहत से छुटकारा मिल जाएगा। नगर निगम का दावा है कि मार्च महीने तक शहर के सभी घरों में गैस पाइपलाइन का कनेक्शन हो जाएगा। शहर में 260 किमी लंबी लाइन बिछाई जाएगी, जिस आरंभ शुक्रवार से कर दिया गया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के लोगों को जल्द ही गैस सिलिंडर को लेकर होने वाली फजीहत से छुटकारा मिल जाएगा। नगर निगम का दावा है कि मार्च महीने तक शहर के सभी घरों में गैस पाइपलाइन का कनेक्शन हो जाएगा। शहर में 260 किमी लंबी लाइन बिछाई जाएगी, जिस आरंभ शुक्रवार से कर दिया गया है।


शहर के हीरानगर से मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने इस कार्य का पूजन कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को इससे काफी सुविधा रहेगी। रुद्रपुर से स्टील पाइप लाइन के बिछाने का काम चल रहा है। इसके साथ ही घरेलू पाइप लाइन के लिए एमसीपीई लाइन बिछाने के काम को भी हरी झंडी मिल गई है।

कार्यदायी संस्था एचपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक रवानी के अनुसार नैनीताल जिले में यह लाइन बिछाई जानी है। पहले चरण में नगर निगम क्षेत्र में इस काम को किया जाना है। शहर में कुल 59 घर हैं, जिन्हें गैस पाइप लाइन कनेक्शन से जोड़ना है। मार्च महीने तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है। ये लाइनें अलग-अलग क्षमता की होंगी। पाइपलाइन गैस कनेक्शन होने से सिलिंडर में कम गैस और उसके सिलिंडर प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं से लोगों को निजात मिल सकेगी। इस दौरान कंपनी से सुमित कुमार, बीजेपी से भुवन भट्ट, भुवन जोशी, संजय दुम्का, मनोज कुमार, नीरज बिष्ट, विक्रम अधिकारी, मधुकर बनोला, अन्नू ढैला आदि मौजूद रहे।

वार्ड संख्या तीन के 50 परिवारों को मिलेगा सीवर कनेक्शन
अमृत योजना के सातवें चरण के तहत वार्ड संख्या तीन के संजय कॉलोनी व आवास विकास की तीन गलियों में 330 मीटर सीवर की लाइन बिछने का काम शुरू होगा। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कॉलोनियों के करीब पचास परिवारों को सीवर कनेक्शन का लाभ मिलेगा। एक करोड़ 20 लाख रुपये की इस योजना का शिलान्यास होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। शिलान्यास के दौरान पार्षद डेविड, जल निगम ईई एके कटारिया, एई वाईएस लसपाल, जेई अभिषेक गुसाईं, चंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

जगदंबा नगर, भोटिया पड़ाव में भी जल्द बिछेगी सीवर लाइन
जल्द ही जगदंबा नगर और भोटिया पड़ाव में भी सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। इससे लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। विभाग की ओर से प्रस्तावित आठ करोड़ के इस योजना को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार कटारिया ने बताया कि जल्द ही जगदंबा नगर और भोटिया पड़ाव से लेकर तिकोनिया तक सीवन लाइन बिछाई जाएंगी। इसके लिए आठ करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है।

संबंधित समाचार