बिजनौर : फौजी की मां और पत्नी को बंधक बनाकर की लाखों की डकैती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अफजलगढ़, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम कादराबाद में गुरुवार रात चार बदमाशों ने फौजी की पत्नी और उसकी मां को हथियारों के बल पर बधंक बनाकर डकैती डाली। ग्राम भूतपूर्व सैनिक कालोनी कादराबाद निवासी विजय कुमार, नीरज कुमार पुत्र बलदेव सिंह दोनों भाई सेना में नौकरी करते हैं। विजय कुमार की पत्नी और माँ …

अफजलगढ़, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम कादराबाद में गुरुवार रात चार बदमाशों ने फौजी की पत्नी और उसकी मां को हथियारों के बल पर बधंक बनाकर डकैती डाली।

ग्राम भूतपूर्व सैनिक कालोनी कादराबाद निवासी विजय कुमार, नीरज कुमार पुत्र बलदेव सिंह दोनों भाई सेना में नौकरी करते हैं। विजय कुमार की पत्नी और माँ सुखविन्दर कौर घर पर रहती हैं । गुरुवार रात किसी समय छत के रास्ते चार बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने दोनों को गनपाइंट पर लेकर घर में रखीं एक लाख पचास हजार रुपये की नगदी व दूसरे कमरे में रखी अलमारी की चाबी लेते हुए कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर निकाल लिया । बाद में पीड़िता का मंगलसूत्र और कुडंल भी निकाल लिए।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पड़ोसी आ गये। घटना की जानकारी पाकर सीओ सुनीता दाहिया, थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का मुयायना किया। पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम की कोशिश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है । थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ज्योति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

संबंधित समाचार