हरदोई: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, 6 माह पूर्व हुई थी शादी
हरदोई। पत्नी की विदाई कराने ससुराल जा रहे युवक की कटरा बिल्हौर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गुरुवार की रात मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व युवक की ससुराल को फोन करके घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर …
हरदोई। पत्नी की विदाई कराने ससुराल जा रहे युवक की कटरा बिल्हौर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गुरुवार की रात मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व युवक की ससुराल को फोन करके घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ससुरालीजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के 47 पक्का बाग निवासी प्रमोद बाजपेयी (28) पुत्र सदाशिव बाजपेयी की लगभग छाह माह पूर्व हरपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौली मजरा हरपालपुर निवासी रामप्रसाद मिश्र की पुत्री प्रिया के साथ शादी हुई थी। प्रमोद गुरुवार की रात अपनी पत्नी प्रिया की विदाई कराने के लिए अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जा रहा था।
प्रमोद जैसे ही कटरा विल्हौर हाइवे पर हरपालपुर थाना क्षेत्र के इकनौरा भट्ठे के पास पहुंचा वैसे ही अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी बाइक अनियन्त्रित होकर पलट गई और मोटरसाइकिल के नीचे दबकर उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परीजनो व ससुरालीजनों को घटना की सूचना दी तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
