पीलीभीत: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर 25 लोगों पर मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बिना परमिशन के बार बारावफात पर जुलूस ए मोहम्मदी निकालने के मामले में जुलूस निकालने के मामले में एसपी की फटकार के बाद कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना …

पीलीभीत, अमृत विचार। बिना परमिशन के बार बारावफात पर जुलूस ए मोहम्मदी निकालने के मामले में जुलूस निकालने के मामले में एसपी की फटकार के बाद कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना के कुछ लोगों ने 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बिना परमिशन के जुलूस ए मोहम्मदी निकल दिया था। इस जुलूस में लगभग 50 से 60 लोग मौजूद थे। जुलूस में बाकायदा बैनर आदि भी था। उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की खासी फजीहत हुई थी, क्योंकि पुलिस को जुलूस के बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल पाई थी।

मामला अफसरों तक पहुंचा तो एसपी दिनेश कुमार पी ने कोतवाली पुलिस की जमकर फटकार लगाई। इस मामले में एसपी ने जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश के बाद देवहा चौकी प्रभारी मनोज कुमार की ओर से कोतवाली में मजहर,फैजान,दिलदार और अशरफ को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज की मदद से आरोपियों की शिनाख्त कराई जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार