अमेठी: भेल कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले के जगदीशपुर स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रिकलस लिमिटेड (बीएचईएल) के कर्मचारियों की लंबित मांगे न पूरी होने पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कम्पनी प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने की बात कही। बीएचईएल के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा इकाई के बैनर तले एक जुट होकर प्रदर्शन किया, साथ ही कम्पनी प्रबंधन पर …

अमेठी। जिले के जगदीशपुर स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रिकलस लिमिटेड (बीएचईएल) के कर्मचारियों की लंबित मांगे न पूरी होने पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कम्पनी प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने की बात कही। बीएचईएल के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा इकाई के बैनर तले एक जुट होकर प्रदर्शन किया, साथ ही कम्पनी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को विश्वास में न लेकर मनमानी तरीके से आदेश थमा दिया जाता है।

कर्मचारियों की मांग थी कि बीएचईएल टाउनशिप में बनी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लिफ्ट के जरिए चढ़ना उतरना होता है कभी-कभी लिफ्ट खराब होने की वजह से लेट हो जाते हैं। ऐसे में पूरे दिन की गैर हाजिरी लग जाती है। सरकुलर देखे बिना 58 वर्ष पूरे होने की दशा में सेवानिवृत्त होने के फार्म पर जबरन दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।

वहीं कर्मचारियों ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व 65 संविदा कर्मियों को काम से निकाल दिया गया था जिन्हें वापस लेना चाहिए। कम्पनी में आरटिजन ग्रेड सेकेंड के पद पर कार्यरत कर्मचारियों का भी जबरन स्थानान्तरण कर दिया गया। वहीं इस मामले मे बीएचईएल फैक्ट्री के महाप्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी ।

संबंधित समाचार