बरेली: विदेशी बताकर पड़ोसी ने न रहने की धमकी दी
बरेली, अमृत विचार। मकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तार को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को विदेशी बताते हुए क्षेत्र में न रहने देने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने सपरिवार आत्महत्या की …
बरेली, अमृत विचार। मकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तार को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को विदेशी बताते हुए क्षेत्र में न रहने देने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने सपरिवार आत्महत्या की धमकी दी है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी नेहा नैय्यर और उनके पति अशोक नैय्यर शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि उनके घर के ऊपर से पड़ोसियों की बिजली की तार गुजर रही है। खतरे के चलते उन्होंने करीब दो माह पहले पड़ोसियों से तार हटाने के लिए कहा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने विवाद शुरू कर दिया।
विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने उन पर हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। बुजुर्ग नेहा नैय्यर ने बताया कि इस मामले में उन्होंने स्थानीय पुलिस से लेकर अधिकारियों से भी मदद मांगी लेकिन कोई सुनवाई हुई। अशोक नैय्यर ने नम आंखों से धीमे स्वर में बताया कि उनके पूर्वज बंटवारे से पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान के रहने वाले थे। बंटवारे के बाद उनके दादा व अन्य परिजन भारत आकर बस गए थे। उनका जन्म भी यहीं हुआ है।
ऑटो रिक्शा चलाकर किसी तरह अपना गुजारा करते हैं और उनका बेटा भी निजी कंपनी में नौकरी करते हुए परिवार को पालने में उनकी मदद करता है। ऐसी स्थिति में पड़ोसी उन्हें विदेशी मानते हुए क्षेत्र में न रहने देने की लगातार धमकियां दे रहे हैं। साथ ही एक सत्ताधारी नेता के साथ मिलकर एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराई रिपोर्ट को वापस लेने के लिए ₹50 हजार रुपयों की मांग भी कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत करते हुए पीड़ित परिवार ने सुनवाई ने होने पर सपरिवार आत्महत्या करने की बात भी कह डाली। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
