रायबरेली: जल शक्ति अभियान के तहत केंद्रीय टीम ने किया कटरी के तालाबों का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जल शक्ति अभियान के तहत तालाबों की स्थिति पर केंद्रीय टीम की नजर है। असल में जल संरक्षण को लेकर किए गए उपायों का किस तरह क्रियान्वयन हो रहा है इसकी पड़ताल हो रही है। ऊंचाहार में टीम ने तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत गंगा के …

रायबरेली। जल शक्ति अभियान के तहत तालाबों की स्थिति पर केंद्रीय टीम की नजर है। असल में जल संरक्षण को लेकर किए गए उपायों का किस तरह क्रियान्वयन हो रहा है इसकी पड़ताल हो रही है। ऊंचाहार में टीम ने तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया।

केंद्रीय टीम द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत गंगा के कटारी क्षेत्र में पहुंचकर कराए गए कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी के द्वारा लगवाए गए पौधों की भी जांच की और कमोली गांव पहुंचकर मनरेगा योजना के द्वारा बनवाए गए तालाबों की परिधि का निरीक्षण किया। जिसके बाद पचखरा, सवैया हसन, गोपालपुर उवन गांव में तालाबों के पास कराए गए पौधारोपण का निरीक्षण किया। वन विभाग को पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जल संरक्षण के लिए रैन वाटर, हार्वेस्टिंग सिस्टम, इंडिया मार्का टू हैंड पाइप के निकट शाक पिट गड्ढे और गिरते हुए जलस्तर को बचाए रखने के लिए वर्षा ऋतु के जल संरक्षण के उपायों के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पौधरोपण के लिए वन क्षेत्राधिकारी हरिओम श्रीवास्तव को तेजी लाने के लिए कहा। तालाबों से गरीब ग्रामीणों को मत्स्य पालन के साथ सिंघाड़े की खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी।

दो सदस्यीय टीम में डॉ. अरशद नवाब, डखक्टर कमल डालाकोटी पर्यावरण जलीय जीव जंतु के मुख्य पर्यवेक्षक ने वनरक्षक डलमऊ हरीश श्रीवास्तव, वन दरोगा रमेश कुमार, वनरक्षक दिनेश गुप्ता, अखिलेश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संबंधित समाचार