अयोध्या: लापता युवक का तालाब में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत रामपुर पुवारी गांव के किनारे तालाब में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो इसकी सूचना एसओ महाराजगंज को दिया। जब शव बाहर निकलवाया गया तो उसकी पहचान 32 साल के रामू राजभर …

अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत रामपुर पुवारी गांव के किनारे तालाब में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो इसकी सूचना एसओ महाराजगंज को दिया। जब शव बाहर निकलवाया गया तो उसकी पहचान 32 साल के रामू राजभर पुत्र बाबूराम राजभर करीब निवासी मड़ना के रूप में हुई है।

मृतक के भाई खुशीराम ने बताया कि मेरा भाई चार दिन से गायब था। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिला तो शुक्रवार को गुमशुदगी की तहरीर पुलिस चौकी पूरा बाजार को दिया और शाम होते ही मेरे भाई का शव तालाब में मिला।

महाराजगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र राय ने बताया कि शव तीन दिन पुराना लग रहा है क्योंकि शव में बदबू और सड़न पैदा हो गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार