प्रियंका गांधी ने 7 बड़ी घोषणाओं के साथ रवाना किया ‘प्रतिज्ञा रथ’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने सात प्रतिज्ञा के जरिए लोगों को साधने की रणनीति बनाई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज प्रतिज्ञा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं यूपी चुनाव में कांग्रेस ने विशेष तौर पर महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया है। कांग्रेस की …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने सात प्रतिज्ञा के जरिए लोगों को साधने की रणनीति बनाई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज प्रतिज्ञा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं यूपी चुनाव में कांग्रेस ने विशेष तौर पर महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया है।

कांग्रेस की सात प्रतिज्ञा
- 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार देने का वादा किया जाएगा।
- यूपी में किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।
- गेंहू-धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए और गन्ने का एमएसपी 400 रुपए किए जाएंगे।
- यूपी में सभी गरीब परिवारों को 25000 रुपए दिए जाएंगे।
- यूपी में लोगों का बिजली बिल आधा किया जाएगा।
- इंटर पास लड़कियों को मोबाइल और ग्रेजुएशन पास लड़कियों को स्कूटी देने का वादा।
- इसके अलावा महिलाओं को 40 फीसदी टिकट कांग्रेस इस बार चुनाव में देगी।

आपको बता दें की प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का वादा किया है। वहीं इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा हैं कि शेष छह प्रतिज्ञाओं का विवरण बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्राओं के शुभारंभ के समय बताया जाएगा।
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के गांवों और कस्बों को कवर करते हुए ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ निकालने का फैसला किया था। इसका निर्णय प्रियंका गांधी ने सितंबर में पार्टी सलाहकार और रणनीति समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में लिया था।
