मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेगी भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन
मुरादाबाद, अमृत विचार। आईआरसीटीसी द्वारा 16 नवम्बर से 22 नवम्बर तक भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन छपरा से चल कर हरिद्वार होते हुए माता वैष्णो देवी जायेगी। यह एक आईआरसीटीसी की सस्ती सेवा है। जिसका किराया रु 6615/- है जिसमें सब कुछ शामिल है। जैसे – नॉन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आईआरसीटीसी द्वारा 16 नवम्बर से 22 नवम्बर तक भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन छपरा से चल कर हरिद्वार होते हुए माता वैष्णो देवी जायेगी। यह एक आईआरसीटीसी की सस्ती सेवा है। जिसका किराया रु 6615/- है जिसमें सब कुछ शामिल है। जैसे – नॉन एसी स्लीपर क्लास में यात्रा, नॉन एसी होटल में ठहरने की व्यवस्था, सभी ट्रांसपोर्ट तथा संपूर्ण भोजन की व्यवस्था।
यह यह ट्रेन छपरा से 16 नवम्बर से मुरादाबाद मंडल में यात्रियों के चढ़ने के लिए इसके हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, स्टेशनों पर ठहराव होंगे । हरिद्वार स्टेशन से यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन के द्वारा हरिद्वार के सभी प्रमुख स्थल तथा माता वैष्णो देवी के दर्शन हो सकेंगे। इस ट्रेन का विस्तृत विवरण संलग्न फाइल में उपलब्ध है।इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हो सकेगी। अधिक जानकारी हेतु आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजित करें।
इसे भी पढ़ें…
हरदोई: विद्यालय की छात्रा बनी प्रधानाध्यापिका, जानें पूरा मामला…
