अयोध्या: रबी उत्पादकता गोष्ठी का सांसद लल्लू सिंह ने किया उद्घाटन, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना (आत्मा) के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी व कृषि मेला शनिवार को जीजीआईसी में लगाया गया। इस दौरान किसानों को तमाम योजनाओं के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। सांसद लल्लू सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद 2 …

अयोध्या। ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना (आत्मा) के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी व कृषि मेला शनिवार को जीजीआईसी में लगाया गया। इस दौरान किसानों को तमाम योजनाओं के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। सांसद लल्लू सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद 2 दर्जन से ज्यादा कृषि विभाग एवं उससे जुड़े सहकारिता, उद्यान, गन्ना, भूमि संरक्षण, यूपी एग्रो आदि विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने विभिन्न लाभकारी योजनाएं किसानों के लिए चलाई है तथा उनको सीधे लाभ मिल रहा है जो एक सराहनीय पहल है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने रिकार्ड रूप से किसानों को लाभान्वित किया गया है। जनपद में कुल 62197 लाभार्थी कृषकों को 284.78 करोड़ की धनराशि ऋणमोचन योजना में मिली है।

हमारा इस वर्ष का धान क्रय केंद्र 1 नवम्बर 2021 से प्रारम्भ हो रहा है तथा जनपद में 44 केन्द्रों पर धान क्रय किया जायेगा तथा मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जब तक धान की आवक हो तब तक क्रय किया जायेगा। विधायक श्री रामचन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय सहित अनेक कृषि वैज्ञानिक, जनपद स्तरीय अधिकारी व लगभग सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

संबंधित समाचार