हरदोई: जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भिड़े सपाई, मंच पर हुई धक्का-मुक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के कछौना में सपा के जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष जूही सिंह के समक्ष कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी, मनमुटाव खुलकर सामने आ गई। संभावित प्रत्याशी पूनम सरोज अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व मुकुट पहनाकर स्वागत कर रही थी। इस दौरान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा से पहले प्रदेश सचिव शराफत अली …

हरदोई। जिले के कछौना में सपा के जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष जूही सिंह के समक्ष कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी, मनमुटाव खुलकर सामने आ गई। संभावित प्रत्याशी पूनम सरोज अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व मुकुट पहनाकर स्वागत कर रही थी। इस दौरान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा से पहले प्रदेश सचिव शराफत अली का स्वागत किया गया। यह बाद जिला अध्यक्ष को नागवार गुजरी।

इसी दौरान मंच पर ही दोनों के बीच कहासुनी व तूतू मैं-मैं के साथ दोनों के बीच में धक्का-मुक्की होने गली। मामला झगड़ा पर पहुंच गया। महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह कार्यक्रम से हटना नागवार समझा। इस कृत्य से कार्यकर्ताओं का उत्साह फीका पड़ गया। विपक्षी पार्टियों का कहना है सपा का असली चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया। जनता को अनुशासन का पाठ पढ़ाने व भविष्य के नेता की जमकर निंदा हो रही है।

संबंधित समाचार