रामपुर: युवती ने मनचले की बीच सड़क पर जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल
शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। एक युवक को युवती से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। युवक की हरकत से गुस्साई लड़की ने उसे बीच सड़क में ही पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। पहले लड़की ने थप्पड़ जड़े और फिर लातों से युवक की पिटाई की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला नगर शाहबाद के …
शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। एक युवक को युवती से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। युवक की हरकत से गुस्साई लड़की ने उसे बीच सड़क में ही पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। पहले लड़की ने थप्पड़ जड़े और फिर लातों से युवक की पिटाई की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
मामला नगर शाहबाद के जयतोली रोड का है। जहां एक युवक रोजान आते-जाते युवती पर फब्तियां कसता था। भय से युवती इस हरकत को नजरअंदाज कर देती थी। शनिवार को उस युवक ने आ रही लड़की को उसकी साइकिल में डंडा डालकर गिरा दिया। इस घटना से युवती के सब्र काबांध टूट गया। उसने मनचले युवक की बीच सड़क पर ही लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी।
इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की की मदद।कुछ लोगों ने युवक के हाथ पकड़ लिए जिसके बाद युवती ने लड़के की जमकर धुनाई की। इस दौरान युवक ने अपनी गलती के लिए लड़की से हाथ जोड़कर माफी मांगी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस वायरल वीडियो के बारे में जब कोतवाल संजय तोमर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
