बरेली: प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर एलएलबी में होंगे प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी में प्रवेश के संबंध में शनिवार को संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए। महाविद्यालयों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने होंगे। इसके लिए उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के आधार पर प्रवेश परीक्षा की रैंक के …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी में प्रवेश के संबंध में शनिवार को संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए। महाविद्यालयों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने होंगे। इसके लिए उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के आधार पर प्रवेश परीक्षा की रैंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।
महाविद्यालयों को 15 नवंबर तक प्रवेश लेने होंगे। ऐसे महाविद्यालय जिनकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया से 2021-22 की मान्यता नहीं मिली है। वह प्रवेश नहीं ले सकेंगे। हालांकि अभी एमएड और एलएलएम में प्रवेश के निर्देश जारी नहीं हुए हैं। विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा 5 अक्टूबर को कराई थी। इसका परिणाम 13 अक्टूबर को जारी किया था। किन्हीं कारणों से प्रवेश के निर्देश जारी नहीं हुए थे।
शनिवार को कुलसचिव ने एलएलबी में प्रवेश के संबंध में निर्देश जारी कर दिए। महाविद्यालयों को प्रवेश संबंधी जानकारी ई-मेल पर उपलब्ध करानी होगी। महाविद्यालयों को प्रवेश संबंधी सूचना, अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षाफल और उनके आवेदन भी 18 नवंबर तक उपलब्ध कराने होंगे। निर्धारित समय में प्रवेश न लेने पर प्रवेश मान्य नहीं होंगे।
