बरेली: अश्लील बातें लिख युवती का फोटो किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। युवती के फोटो पर अश्लील बात लिखकर दूसरे संप्रदाय के युवक ने फोटो वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवती ने एसएसपी व आईटी सेल से शिकायत की। युवती ने आरोपी पर अन्य युवतियों को बहला-फुसलाकर और उनका धर्म परिवर्तन कराने के बाद जबरन शादी कराने का भी आरोप लगाया है। …

बरेली, अमृत विचार। युवती के फोटो पर अश्लील बात लिखकर दूसरे संप्रदाय के युवक ने फोटो वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवती ने एसएसपी व आईटी सेल से शिकायत की। युवती ने आरोपी पर अन्य युवतियों को बहला-फुसलाकर और उनका धर्म परिवर्तन कराने के बाद जबरन शादी कराने का भी आरोप लगाया है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि सीबीगंज क्षेत्र के रहने वाले दूसरे संप्रदाय के एक युवक ने 20 अक्टूबर को किसी लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाई। उस आईडी से अश्लील टिप्पणी के साथ देर रात करीब 12 बजे उसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे युवक ने दोबारा युवती की फोटो अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर शेयर की। आरोप है कि युवक ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से युवती को अभद्र मैसेज भी भेजे।

परेशान होकर युवती ने आरोपी को फेसबुक पर ब्लॉक तो कर दिया लेकिन अश्लील फोटो वायरल होने से वह मानसिक तौर पर परेशान है। आरोप है कि युवक पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका था लेकिन लोक-लाज के डर से युवती ने उसकी शिकायत नहीं की। दोबारा युवक द्वारा इस तरह की हरकत सामने आने पर युवती ने परिजनों को रोते हुए सारी बात बताई।

इसके बाद परिजन युवती को लेकर एसएसपी व साइबर सेल कार्यालय पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत की। बताया कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन समेत कई तरह के गंभीर आरोपों में संलिप्त रह चुका है। पीड़िता के परिजनों ने अधिकारियों से युवक के खिलाफ शिकायत कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार