इंग्लिश प्रीमियर लीग में चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी जीते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। खिताब के दावेदारों में शामिल चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबलों में शनिवार को अपने मुख्य स्ट्राइकरों के बिना खेलते हुए जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 11 गोल दागे। चेल्सी की टीम अपने चोटिल स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु और टिमो वर्नर के बिना उतरी लेकिन इसके बावजूद …

लंदन। खिताब के दावेदारों में शामिल चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबलों में शनिवार को अपने मुख्य स्ट्राइकरों के बिना खेलते हुए जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 11 गोल दागे।

चेल्सी की टीम अपने चोटिल स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु और टिमो वर्नर के बिना उतरी लेकिन इसके बावजूद मेसन माउंट की हैट्रिक की बदौलत नॉर्विच को 7-0 से रौंदकर सत्र की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही। माउंट के अलावा चेल्सी की ओर से कैलम हडसन ओडोई, रीसी जेम्स और बेन चिलवेल ने भी एक-एक गोल किया। नॉर्विच के मैक्स आरोन्स ने दूसरे हाफ में एक आत्मघाती गोल भी दागा।

सिटी की टीम सत्र ब्रेक के दौरान सर्जियो एगुएरो की जगह समान स्तर के खिलाड़ी से अनुबंध करने में नाकाम रही थी और स्टार स्ट्राइकर के बिना खेल रही है लेकिन टीम को ब्राइटन को 4-1 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। सिटी की ओर से फिल फोडेन ने दो गोल दागे।

सभी प्रतियोगिताओं के पिछले 14 मैचों में यह छठा मौका है जबकि सिटी ने किसी मैच में तीन या उससे अधिक गोल दागे हैं। सिटी की तरफ से फोडेन के अलावा इकाय गुनडोगन और रियाद माहरेज ने भी एक-एक गोल किया। ब्राइटन की ओर से एकमात्र गोल एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने पेनल्टी पर दागा।

इसे भी पढ़ें…

T20 WC Ind vs Pak: भारत का पाक से महामुकाबला, मैच से पहले कप्तान कोहली बोले- जीत को लेकर पूरी तरह हैं पॉजिटिव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात