अयोध्या: भरतकुंड सरोवर में मछलियों के मरने से इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के भरतकुंड स्थित धार्मिक महत्व के सरोवर में रविवार की सुबह भारी संख्या में मछलियों के मृत मिलने के बाद से इलाके सनसनी में फैल गई। घटना के बाद से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन माना जा रहा है कि सरोवर में ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियों की मौत हुई …

अयोध्या। जिले के भरतकुंड स्थित धार्मिक महत्व के सरोवर में रविवार की सुबह भारी संख्या में मछलियों के मृत मिलने के बाद से इलाके सनसनी में फैल गई। घटना के बाद से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन माना जा रहा है कि सरोवर में ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियों की मौत हुई है। क्षेत्र के लोगों ने बताया की सरोवर में गंदगी के कारण ऑक्सीजन की कमी हो जाने से मछलियों की मौत हुई है।

क्षेत्र के लोगों ने इसका जिम्मेदार प्रशासन को ही ठहराया है। बता दें की भरतकुंड सरोवर थाना पूराककन्दर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। स्थानीय निवासी अरविंद पांडे का मानना है कि दूषित सरोवर या फिर ऑक्सीजन की कमी के कारण भी मछलियां मर सकती हैं। यह एक जांच का विषय है। शासन-प्रशासन व स्थानीय प्रधान को चाहिए की सरोवर की साफ-सफाई कराए और साथ ही साथ पानी की भी जांच करानी चाहिए।

संबंधित समाचार